Breaking News

Xiaomi Mi 6X (Mi A2) की कीमत लीक, मिली यह जानकारी

Xiaomi Mi 6X (Mi A2) की कीमत लीक, मिली यह जानकारी

Xiaomi Mi 6X (Mi A2) कंपनी का अगला मिड-रेंज स्मार्टफोन है। चीन में यह हैंडसेट बुधवार को लॉन्च होने जा रहा है। अब Xiaomi Mi 6X (Mi A2) को अब एंड्रॉयड.कॉम पर देखा गया है। यहां फोन से जुड़े कुछ स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र भी है। दिलचस्प बात यह है कि यह ज़िक्र गूगल के अधिकार वाली साइट पर हुआ है। इसके अलावा Xiaomi Mi 6X (Mi A2) की कीमत भी लीक हुई है।

एंड्रॉयड.कॉम की लिस्टिंग के मुताबिक पुष्टि की गई है कि Xiaomi Mi 6X कंपनी का अगला फोन होने जा रहा है। लिस्टिंग में कहा गया है कि हैंडसेट में 6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले होगा। इसमें 4 जीबी रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज के विकल्प 32 जीबी व 64 जीबी होंगे। फोन एंड्रॉयड 8.1.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट भी दिया जाएगा।
 
android

एक अन्य अपडेट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X को एक चीनी यूज़र ने वीबो पर लीक किया है। पोस्ट फिलहाल हटा दी गई है। मायस्मार्टप्राइस ने इसे स्क्रीनशॉट के तौर पर सेव कर लीक का ज़िक्र किया है। इसके मुताबिक Xiaomi Mi 6X के 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (तकरीबन 18,900 रुपये) होगी। वहीं, 6 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (21,000 रुपये) का है।

रिटेल बॉक्स के हिसाब से Xiaomi Mi 6X में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। साथ ही एआई फीचर इसमें दिए जाएंगे। फोन में 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन गायब है। ध्यान रहे, Xiaomi Mi 6X भारत में Mi A2 के नाम से लॉन्च होगा।
 

Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में चीनी कंपनी ने 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। ऐसा लगता है कि इसमें 2910 एमएएच की बैटरी है और 7.3 मिलीमीटर वाले इस फोन का वज़न 165 ग्राम है।

No comments